Posts

Jaatgopalsingh gswriter Google

परियों की रानी

Image
परियों की रान ी  Writer Gopal Singh Mo,6398347628 ख़्वाहिश चाह जिगर में छाई! रब का अदब दिया फ़रमाई! गहरा ज़ख़्म दिले वीरानी! कहाॅं गई  परियों की रानी ! डोर प्रेम ग़ुलफ़ाम लगाई! होश हवास दिए बिसराई! देखा हुस्न तुम्हारा जब से  सब्र नहीं है दिल को तब से  तेरी याद ग़ज़ल फ़रमाऊॅं मर्ज़ी मर्सिम तब अपनाऊॅं डूब मोहब्बत दिल ग़हराई! फिर भी हाथ लगी रुष्वाई! रूठ मोहब्बत गई हमारी! नहीं मिलन है जिगर क़रारी! तुम्हें पुकारूॅं यार जिगर से! करो रिहायत मुझे फ़िक़र से! दिले क़िनायत छुपी हुई है! शांस आख़री रुकी हुई है! जपे नाम हर शाॅंस हमारी! दिखला दे दीदार पियारी! जन्नत सफ़र तभी कर पाऊॅं! तुझको देख जिगर हरषाऊॅं! तेरी बिरह प्राण छुट जाए! बैठा ख़ुदा फ़लक़ मुस्क़ाए! इश्क़ इज़ार शबाव झलकता! हिज़रत में दिन रात तड़फ़ता! समझाया दिल नहीं समझता! जैसे शब मेहताब निकलता! इश्क़ मयस्सर सितम ख़ुमारी! पल-पल दिल से दुख़्त पुकारी! इश्क़ इबारत ख़ुदा वफ़ाई! दस्तावेज़ लिखा फ़रमाई! रहे जगत तहसीन फ़साना  इश्क़ मोहब्बत ये नज़राना! वीरान तसव्वुर मैं ...

दिल का रिश्ता

Image
दिल का रिश्ता Writer Gopal Singh  Mo,6398347628 1.  दिल का रिश्ता जोड़ करके तो देख|| किसी के दिल में उतर करके तो देख|| कोई तुझे अपना बना ही लेगा|| किसी को तू अपना बना करके तो देख!! दिल का रिश्ता जोड़ कर के तो देख|| 2.तेरा नसीब भी तुझे मिल जायेगा|| कोई ग़ैर भी तेरा हो जायेगा|| मिलैं ग़म ग़र मोहब्बत में घवराना नहीं|| बिगड़ी तक़दीर को ग़ले लगा करके तो देख|| दिल का रिश्ता जोड़ कर के तो देख|| 3.करले तौबा निज ग़ुनाहों से|| देखले जगत को पिघलती निग़ाहों से|| बख़्श देगा ख़ुदा जग़ह ज़न्नत में तेरे लिए|| किसी को प्यार से ग़ले लगा करके तो देख|| दिल का रिश्ता जोड़कर के तो देख|| 4.तक़दीर भी ख़ुल जायेगी तेरी|| बिगड़ी भी बन जायेगी तेरी|| हैरत में दिल को लाना नहीं कभी यार|| दो बोल प्यार के किसी से बोल करके तो देख|| दिल का रिश्ता जोड़ कर के तो देख|| 5.हो गया रुशवाह तू ज़माने में|| नैया पड़ी है तेरी मज़धार के ख़जाने में||| ख़ुल जायेगा अल्लाह का दर तेरे लिए|| अपनी ग़लतियों का ऐहसास करके तो देख|| दिल का रिश्ता जोड़ कर के तो देख|| 6,ऐहसान करले दूसरों पर बन्दे|| छोड़कर जगत के तू सभी धन्दे|| सुनेगा ...

राम तिलावत

Image
राम तिलावत Writer Gopalsingh Mo,6398347628 समझूॅं मैं हर जाति समाना नहीं जिग़र का लुटे ख़जाना! पावन फिज़ा जगत लहराई पूरण गुरु तक़नीक सुहाई!  वही जुलाहे जाति क़बीरा लिखा नाम क़ुरआन ख़बीरा! मानव ज्ञान समझ नहीं पाए दाश कबीर जगत फ़रमाए! जाति वाद तक़रार मिटाए मानवता की राह दिखाए! नाम अता उपदेश कराए जम के फ़न्द सभी छुड़वाए!  छड़ी हाथ ले ग़ज़ल उभरती  सूरत मेरे जिगर उतरती!  भक्ति हीन मूरख मैं रोगी आज मोहब्बत तुमसे होगी! राम तिलावत दिल से दिल में हो दीदार मुझे इक पल में! पूरण ख़लिश दिले मिट जाए सजनी रूह तुम्हें अपनाए!  ज़िल्लत जगत ग़वारा मुझको मेरा सत साहिब है तुमको!  तीन लोक में जिनकी चाहत राम नाम की करें ज़ियारत!  सतगुरु अगर सीख नर पावै जन्म हमेश मरण मिट जावै!  जगत छोड़ हरि शरण गही है दिले भक्ति की धार बही है!  अमर पुरुष महबूब हमारा नहीं जिग़र को ग़ैर ग़वारा!  ज्योति निरंजन ग़र भरमावै सत्य क़बीर नाम फ़रमावै!  जगत फ़साद सभी मिट जावै नेमत तू जीवन भर पावै! सुख के सागर दास कबीरा पल भर में मिट जाए पीरा!  जिन पे हूॅं आषक्त जिगर से नहीं ख़ौफ...

मोहब्बत की बात

Image
  मोहब्बत की बात! Writer Gopalsingh   Mo,6398347628 1. किसी का हाथ थामकर चलता हूँ! उसे अपना मानकर चलता हूँ! लगी है आतिश दोनों तरफ़ बराबर बिलायस यही बात जानकर चलता हूँ! पी लिए दो जाम उल्फ़त के मैंने!2 मानके शिक़स्त शरहद लाँघकर चलता हूँ! ख़ुश्नुमा हुश्न इख़्तिताम हैं फ़ासले!2 मुराद मुक़म्मल हो दिल थामकर चलता हूँ! मानकर हर शेय को फ़ना दिल से!2 चाहत में तेरी महल शमशान कर चलता हूँ! पड़ी है फ़ितरत मै क़दों की मुझे!2 खा कर ग़म तुझ पे ऐहसान कर चलता हूँ! मुख़्तलिफ़ नहीं हूँ मरके मैं कभी!2 यादग़ार दुनियाँ में फ़रमान कर चलता हूँ! क़ायम है हौसला  दिल में सनम!2 पाने  झलक दिल अरमान कर चलता हूँ! तेरे हुस्न का इमाम हो गया हूँ मैं!2 अन्जुम की एवज महताब कर चलता हूँ! ख़त्म कर दूरियाँ आग़ोश में मेरी!2 अपनाने तुझे प्यार परवान कर चलता हूँ! 2. मोहब्बत की बात  हो गई! तुझ पर इल्तिफ़ात हो गई! अपना पन मेहसूस होता है देखकर तुझे सुकून के लिए बा वस्ता नग़मात हो  गई! एक बार देखा था जिसको कभी!2 पहली मर्तवा उससे मुलाक़ात हो गई! आया नहीं है नज़दीक वो अभी...

SHYAHPOSH-PART - 1

Image
Shyah posh -part-1                                                                 This is a true story of room country......                                                 ( ईश्वर को (आत्म  समर्पणँ) -------------------------------------------------------------------------- करुँ बंदग़ी ऐ ख़ुदा करो इनायत मोइ! शजदे में सिर झुक रहा लुटा दिया सब तोइ! दोहा, अपनी तरफ से = इश्क़ दासताँ रूम  की सबके दिल को लुभाता हूँ! पाक़ मोहब्बत  श्याह पोश मैं जनता तक पहुँचाता हूँ! दोहा  मुल्क़ रूम का तख़्तनसी महमूद बादशाह था जिसके गुरू ने उसको जादुई सुरमा दिया,जिसे आँख में लगाकर ,अदृश्य हो सकता था।इन्साफ़ की वास्तविकता बनी ! तख़्तनसी महमूद था,गुरू देव लुक़मान। जादू सुरमा द...

SHYAHPOSH-PART - 2

Shyah posh-part-2 --------------------------------------------------- 35 = जमाल गबरू से फ़रमाना? चढ़ौ जब दार तख़्त दिलवर। आऊँगी चढ़ अस्प यार, मैं श्याह पोश बनकर।। दस्त में ज़हर जाम होगा। दुसरे में शमसीर तमाशा  सरे आम होगा।। जवानी जोश सिमट करके! ऐस करेंगे आज रात भर  गले लिपट करके   ! 36 = गबरू जमाल से फ़रमाना? लिखा तक़दीर वही होना। दिल पर कर इख़्तियार इश्क़ के  जोश मती खोना।। ख़ुदा ईमान हमारा है! नहीं पाक़ दिल इश्क़ जान ये  लफ़्ज़ तुम्हारा है। दार दीदार फ़ज़र प्यारी। दीयो कुराँ सुनाइ , मिटै अरमान फ़िक़र सारी।। 37 = कमंद से दोनों उतरकर शाह  निज महल जाना , कमरुद्दीन गबरू से फ़रमाना  निज महल में आकर ? क़मद से गबरू जब उतरा। तख़्तनसी महमूद संग में पकड़  क़मद उतरा।। यार के यार संग चलता। महलन में निज आइ वचन तब कमरुद्दी कहता।। दिले अरमान यही आवै। छुप जाओ कहीं जाइ सिपेहसालार फ़ज़र आवै।।                             38 = बादश...